स्वरांजलि 2023 (ग़ाज़ियाबाद)

आज राधा कृष्ण पार्क गौर सिटी 1 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरनंदी महानगर के बौद्धिक विभाग द्वारा आयोजित स्वरांजलि कार्यक्रम में लगभग 400 स्वयंसेवकों द्वारा देशभक्ति व सामाजिक समरसता के गीतों का उत्कृष्ट प्रदर्शन  में किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह सेवादास ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शाखाओं में राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए गीतों के माध्यम से स्वयंसेवकों में देश भक्ति की अटूट भावना का निर्माण कार्य 97 वर्षों से करता आ रहा है। संगीत ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक ऐसी नैसर्गिक विधा है जो प्रत्येक मनुष्य के अंदर है और संघ का तो प्रत्येक स्वयंसेवक सरलता से गीत गुनगुनाने का अभ्यस्त होता है। गीतों के माध्यम से स्वयंसेवकों में समाज के प्रति समरसता का भाव, सेवा का भाव व एकात्मता का भाव जागृत होता है। आज हरनंदी महानगर के स्वयंसेवकों ने स्वरांजलि कार्यक्रम में जिन गीतों का प्रदर्शन किया है वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मूल भावना को ही प्रतिबिंबित करता है।  उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा सेवा क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि आज समाज में संघ की स्वीकार्यता बढ़ी है। समाज में किसी भी आपदा बिपदा पर संघ के स्वयंसेवक सबसे पहले खड़े मिलते हैं और इसीलिए संघ से समाज की अपेक्षा भी बढ़ी है।

स्वरांजलि कार्यक्रम में इंदिरापुरम, खोड़ा, विजय नगर, प्रताप विहार, क्रॉसिंग रिपब्लिक और गौर सिटी के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

विशिष्ट उपस्थिति

आज के इस स्वरांजलि कार्यक्रम में लगभग 1200 लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गाजियाबाद विभाग कार्यवाह देवेंद्र, विभाग प्रचारक रोहित, विभाग प्रचार प्रमुख अखिलेश, महानगर संघचालक प्रदीप, सह-संघचालक जीतेंद्र, कार्यवाह आशीष, प्रचारक ललित शंकर, सह-कार्यवाह अमरदीप, शिवकुमार, बौद्धिक प्रमुख उमाशंकर, सह बौद्धिक प्रमुख अभिषेक व कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख प्रमित सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

१६ अप्रैल २०२३ (16 April 2023)

uma shankar sharma rss ghaziabad