राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने क्षेत्र में निकाला शिशु/बाल पथ संचलन। (RSS ग़ाज़ियाबाद – 26 दिसंबर 2023)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) समाज के भिन्न-भिन्न पहलुओं को देखते हुए समय समय पर सामाजिक समरसता, एकात्मकता एवं राष्ट्रीय भाव का जागरण करने के लिए अलग अलग प्रकार के कार्यक्रम करता रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए देश की अगली पीढ़ी को देशभक्ति एवं संस्कारों का पाठ पढ़ाने के लिए गाजियाबाद के हरनंदी महानगर इकाई ने विभिन्न क्षेत्रों में बाल एवं शिशु संचलन का आयोजन किया। इस संचलन में पांच वर्ष से लेकर चौदह वर्ष की आयु तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

धर्मराज नगर में चल रहे संचलन के दौरान कृष्ण कुमार ने बताया बताया कि संचलन से पूर्व अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा सभी शिशु स्वयंसेवकों को गुरु गोविंद सिंह जी के चारों बच्चो के बलिदान के बारे में बताने के साथ साथ राष्ट्र के महापुरुषों के बचपन के जीवन के बारे में बताया गया जिससे उनके जीवन से आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके।

वहीं संचलन करते बच्चों के ऊपर क्षेत्र के निवासियों ने पुष्पवर्षा की एवं भारत माता की जय जयकार करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

रिपोर्ट: गढ़संवाद – 26 दिसंबर 2023

rss path sanchalan harnandinagar 2023 veer bal diwas