विश्व पर्यावरण दिवस (विगत 5 जून) के उपलक्ष में, ग्राम सभा पैंड़ुला (ब्लॉक कीर्तीनगर) में श्री हरीश चंद्र डोभाल के नेत्रत्व में वनाग्नि प्रभावित क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम वासियों द्वारा चालीस छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए, जिनमे मुख्यतः पिलखन, गुलमोहर, टिकोमा, बकैन, रीठा, तुन, चम्पा, नीम के पौधे थे।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को नॉर्दर्न रिज जियोटेक (प्रा.) लि. (नॉएडा , उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रायोजित किया गया।
विशेष योगदान एवं उपस्थिति
कार्यक्रम में श्री हरीश चंद्र डोभाल (सेवानिवृत्त शिक्षक, केंद्रीय विद्यालय संगठन), श्री राहुल डोभाल (निदेशक, नॉर्दर्न रिज जियोटेक (प्रा.) लि.), श्री अनंत भारद्वाज (वरिष्ठ अभियंता, नोकिया नेट्वर्क़्स (प्रा.) लि.), श्री प्रकाश डंगवाल (शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार), श्री भूषण चंद्र डोभाल (2 गढ़वाल), श्री कलम सिंह बिष्ट, श्री आशीष सिंह बिष्ट, श्री सुमन डंगवाल एवं श्री मनीष डोभाल ने विशेष योगदान दिया।