बाहरी ताकतों की भारत को अस्थिर करने की कोशिश

बाहरी ताकतों की भारत को अस्थिर करने की कोशिश और तथाकथित राजनैतिक दलों का उनकी इस कोशिश में सुर मिलाना इनकी अपरिपक्व राजनैतिक सोच को दर्शाता है।

जो भारत की संस्कृति और परंपराओं को नहीं समझते वही ऐसी बचकानी बातें कर सकते हैं। विदेशी माहौल में पले बढ़े लोग विदेशी विचारों से प्रभावित हैं उनको नहीं पता कि भारत की अनेकता में एकता की जड़ें इतनी गहरी हैं कि उनको उखाड़ना तो दूर हिलाना भी डीप स्टेट के वश की बात नहीं है।

बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल के उदाहरण देकर डीप स्टेट के सहारे भारत में सत्ता में आने के स्वप्न देखने वाले लोग जीवन पर्यन्त सपने में ही रहेंगे। भारत हाथी के जैसी मदमस्त चाल से आगे बढ़ता रहेगा।

उमाशंकर शर्मा
विचारक: चाणक्य विचार मंच
मॉडरेटर: भारत माता परिवार